|
|
|
|
|
हमारी गतिविधियां अतीत से वर्तमान तक क्रांति कला संगम द्वारा संपादित व संचालित गतिविधियां निम्न प्रकार रही हैं । 1 सांस्कृतिक एवं रंगमंचीय गतिविधियां 3 शैक्षणिक/प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियां 4 पर्यावर्णीय गतिविधियां 5 विशेष स्कूल की स्थापना उपलब्धियां संस्था ने वर्ष 1984 से वर्ष 1990 तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत आत्मसमर्पित दस्यु परिवारों के सदस्यों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें समाज कल्याण के पथ पर राष्ट्रीय विचारधारा का एक भाग बनने में प्रोत्साहित व प्रेरित किया । इस संस्था द्वारा लगभग 100 कलाकारों को रंगमंच के माध्यम से कुशल अभिनेता के रूप में प्रशिक्षित किया गया, जिसमें कुछ कलाकार फिल्मों एवं टी0वी0 कलाकारों के रूप में स्थापित एवं प्रतिष्ठित है । संस्था ने साहित्यिक गतिविधियों को वर्ष 1990 से 1994 तक विभिन्न कार्यक्रमों के तहत शहर के जाने-माने कवि, लेखक, एवं साहित्यकार एक मंच पर एकत्रित किये जिसमें प्रमुखत: स्व0 इंदिरा इंदु कवियत्री, स्वर्गीय गंधर्व सिंह तोमर चाचा, छोटे लाल भारद्वाज, के. के. विकल, छीतरमल सोनी, हाजी एम. वाय. कुरैशी, देवेन्द्र सिंह तोमर, महेश मिश्रा, सुनील भारद्वाज, कृपाशंकर शर्मा 'कृपाचार्य' शंकर सिंह तोमर, फेरन सिंह यादव, प्रहलाद भक्त, भगवती प्रसाद कुलश्रेष्ठ आदि साहित्यकार आज भी राष्ट्र भर में चर्चित एवं लोकप्रिय हैं । संस्था ने वर्ष 1995 से 1999 तक शैक्षणिक/प्रशिक्षण गतिविधयों के तहत प्रायमरी स्कूलों, एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के बालक-बालिकाओं के लिये स्वयं के व्यय पर आश्रमों की स्थापना की । स्थापित 4 आश्रमों में लगभग 200 छात्र- छात्राओं को शिक्षण, प्रशिक्षण एवं पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई। इसके साथ ही संस्था ने विपत्तिग्रस्त महिलाओं को कानूनी सलाह एवं सहायता केन्द्र स्थापित कर लगभग 200 महिलाओं को लाभान्वित कर उन्हें परामर्श के माध्यम से पुर्नस्थापित कराया तथा इसी क्रम में शिक्षित विपत्तिग्रस्त महिलाओं को टायपिंग एवं सिलाई कढाई प्रशिक्षण प्रदान कर लगभग 120 महिलाओं को लाभान्वित कराया गया । संस्था द्वारा वर्ष 2000 से निरंतर वृक्षारोपण के तहत पर्यावरण को स्वच्छ रखने का प्रचार-प्रसार तथा जल संग्रहण, स्वास्थ्य संबंधि जानकारी ग्रामीण तथा शहरी पुरूष, महिलाओं को देने के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं संस्था ने वर्ष 2000 से 2003 तक खेल प्रतियोगिताओं को आयोजित कर मुरैना एवं ग्वालियर संभाग में पुरूस्कार प्रदान कर जिले को गौरवान्वित कराया । संस्था ने ग्रामीण एवं शहरी 20 नि: शक्तों को विकलांग बंधु प्रशिक्षण अभियान के तहत वर्ष 2003 में 4 माह का प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगारोन्मुखी बनाया गया । संस्था ने वर्ष 2004-2005 में उर्दू, अरबी पत्राचार डिप्लोमा कोर्स का अध्ययन व परीक्षा केन्द्र संचालित कर छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया जिसमें संस्था द्वारा संचालित केन्द्र का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा समस्त परीक्षार्थी उच्चतम श्रेणी ग्रेड ए पाकर उत्तीर्ण हुये यह परीक्षा भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत '' एन. सी. पी. यू. एल. नई दिल्ली द्वारा आयोजित व संचालित की जाती है । संस्था ने वर्ष 1995 से आज दिनांक तक मानसिक, मूक-बधिर स्पेशल स्कूल की स्थापना कर वर्गवार छात्र-छात्राओं को प्रवेशित कर शिक्षण एवं पुनर्वास की सुविधायें प्रदान कर रहे हैं । विशेष स्कूल मुरैना में ग्रामीण बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है तथा शहरी गरीब पिछड़ा वर्ग के मानसिक, मूक-बधिर छात्र-छात्राओं को प्रवेश लेकर सामाजिक उत्थान व विकास में प्रयासरत है । विशेष स्कूल मुरैना के बच्चों को तकनीकी एवं मानसिक तौर पर शिक्षित बनाने के लिये व्यावहारिक ज्ञान दिया जाता है । मुरैना जिले में सर्वे के आधार पर करीब 3 हजार व्यक्ति मानसिक व मूक-बधिर रूप से पीडित निशक्तजन हैं । विशेष स्कूल में बच्चों को श्रवण क्षमताऐं, स्पीच थेरेपी, वोकेशनल ट्रेनिंग आदि की सुविधा प्रदान की जाती है । बच्चों को विकास के लक्ष्य के साथ-साथ्ा खेल खिलाना, पेन्टिंग बनाना, टायपिंग सिखाना, खिलौने बनाना, व्यायाम आदि का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है । संस्था द्वारा समय-समय पर केंप, प्रशिक्षण शिविर, पहचान शिविर, आई क्यू टेस्ट, मेडीकल चेकअप आदि नियमित रूप से कराये जाते हैं । संस्था ने जिले के ग्रामीण एवं शहरी अंचल के लगभग 3000 मानसिक, मूक-बधिर निशक्त बच्चों में से अपने आश्रम स्कूल में 60 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्रवेश दिया । संस्था में प्रवेशित गरीब हरिजन एवं पिछड़ा वर्ग के बच्चों के साथ-साथ सामान्य श्रेणी के बच्चों को भी शिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा तकनीकी एवं मानसिक तौर पर शिक्षित बनाने के लिए व्यावहारिक ज्ञान के साथ प्रयत्नशील है यहां बच्चों के 8-8 के ग्रुप बनाकर उन्हें शिक्षित तथा योग्य बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया जाता है । संस्था अपने कार्य में कृत संकल्पित होकर सेवाभाव से कार्य कर रही है । समय- समय पर संस्था की गतिविधियों व कार्यक्रमों में अनेक महानुभावों द्वारा शिरकत कर संस्था के छात्र- छात्राओं/ प्रशिक्षणार्थियों/ कर्मचारियों/ सदस्यों की हौंसला आफजाई की जाती रही है । संस्था में समय-समय पर शिरकत करने वाले महानुभाव निम्नानुसार हैं :- 1. श्री आर. के. शर्मा (एसडीएम एवं सिटी मजिस्ट्रेट) दिनांक 02/10/1995 2. श्री बाबू जबर सिंह (पूर्व लोक निर्माण मंत्री म.प्र. शासन) दिनांक 26/01/1996 3. श्री सोवरन सिंह मावई (विधायक मुरैना) दिनांक 26/01/1996 4. श्री ए. डी. सामदानी (उप संचालक पंचायत एवं समाज सेवा श्योपुर) दिनांक 03/05/1996 5. श्री सुदेश कुमार जी (कलेक्टर जिला मुरैना) दिनांक 02/06/1996 6. श्री जाहर सिंह शर्मा (पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव म.प्र. शासन) दिनांक 15/08/1996 7. श्री पी. सी. जैन (उप संचालक शिक्षा विभाग मुरैना) दिनांक 15/08/1996 8. डॉ. अशोक गुप्ता (आर्थोपेडिक सर्जन मुरैना) दिनांक 02/10/1996 9. डॉ. राधारमण शर्मा (प्रोफेसर हिन्दी) दिनांक 02/10/1996 10. डॉ. पी. के. सोनकर (नाक,कान,गला विशेषज्ञ) दिनांक 03/12/1996 11. श्री के. के. विकल (साहित्यकार मुरैना) दिनांक 03/12/1996 12. श्री दीन मोहम्मद खांन (सहायक शाला निरीक्षक मुरैना) दिनांक 01/01/1997 13. श्री रामअवतार शर्मा (उपाध्यक्ष जिला पंचायत मुरैना) दिनांक 26/01/1997 14. श्री महेन्द्र त्रिपाठी ( उप संचालक पंचायत एवं समाज सेवा मुरैना) 15/08/1997 15. श्री देवकीनंदन माहेश्वरी (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी) दिनांक 15/08/1997 16. श्री मो. इब्राहीम कुरैशी ( चेयरमैन अल्पसंख्यक आयोग म.प्र. शासन) दिनांक 15/07/1998 17. श्री ओमप्रकाश गर्ग (उद्योगपति के.एस.ग्रुप मुरैना) दिनांक 15/07/1998 18. श्री महाराज सिंह (पूर्व विधायक मुरैना) 15/07/1998 19. श्री जे. पी. राठौर ( जिला सूचना प्रकाशन अधिकारी मुरैना) दिनांक 15/07/1998 20. श्री मनीराम शर्मा (पूर्व विधायक एवं चेयरमैन नगरपालिका मुरैना) दिनांक 15/08/1998 21. डॉ. कु. स्वर्णलता शर्मा (प्रोफेसर चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विधालय) दिनांक 05/08/1997 22. श्री राकेश यादव (अध्यक्ष जिला पंचायत मुरैना) दिनांक 05/09/1998 23. श्री सेवाराम गुप्ता (विधायक जिला मुरैना) दिनांक 26/01/1999 24. श्री कामताप्रसाद गुप्ता (अध्यक्ष व्यापार मंडल मुरैना) दिनांक 26/01/2000 25. श्री एस. बी. कबीरपंथी (उप संचालक पंचायत एवं समाज सेवा मुरैना) दिनांक 28/06/2003 26. डॉ. एस. आर. शर्मा (आर्थोपेडिक सर्जन जिला चिकित्सालय मुरैना) दिनांक 30/06/2003 27. श्री अवध बिहारी पचौरी (मेडीकल असिस्टेंट कुष्ठ रोग निवारण जिला चिकित्सालय मुरैना) दिनांक 04/07/2003 28. श्री राघवेन्द्र सिंह तौमर (जिला अध्यक्ष म.प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ मुरैना) दिनांक 06/07/2003 29. श्री आर. एस. जाटव (प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र मुरैना) दिनांक 08/07/2003 30. श्री मुन्नीलाल दोहरे (मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय मुरैना) दिनांक 11/07/2003 31. श्री जगदीश सिंह गुर्जर (संचालक/मंत्री खादी ग्रामोद्योग संघ मुरैना) दिनांक 12/07/2003 32. श्री एस. डी. आरोलिया ( प्रबंधक/सीईओ. अंत्यवसायी विभाग मुरैना) दिनांक 14/07/2003 33. डॉ. के. एल. बांदिल (कुष्ठ रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय मुरैना) दिनांक 14/07/2003 34. श्री व्ही. आर. एस. गुर्जर (प्रबंधक ग्रामोद्योग खादी ग्रामोद्योग मुरैना) दिनांक 15/07/2003 35. डॉ. आर. शर्मा ( नेत्र रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय मुरैना) दिनांक 19/07/2003 36. श्रीमती उषा गुप्ता (रोजगार अधिकारी जिला रोजगार कार्यालय मुरैना) दिनांक 26/07/2003 37. डॉ. नीरजा चौधरी (असि. प्रोफेसर सीआरसी. भोपाल म.प्र.) दिनांक 29/07/2003 38. श्री विवेक शर्मा (फिजियोथेरेपिस्ट रोशनी रामकृष्ण आश्रम ग्वालियर म.प्र.) दिनांक 28/07/2003 39. श्री रविन्द्र सिंह (स्पेशल एजूकेटर क्षेत्रीय विकलांग पुनर्वास केन्द्र भोपाल) दिनांक 29/07/2003 40. डॉ. सुमित गुप्ता (असि. प्रोफेसर मेंटल हॉस्पिटल ग्वालियर) दिनांक 30/07/2003 41. डॉ. एस. बी. जोशी (मनोचिकित्सक मानसिक आरोग्य शाला ग्वालियर) दिनांक 30/07/2003 42. श्री नारायण सिंह केसरी (सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग नई दिल्ली) दिनांक 09/08/2003 43. श्री ऐंदल सिंह कंषाना (ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं प्रभारी जिला मुरैना) दिनांक 30/09/2003 44. श्रीमती शोभा शिवहरे (जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस मुरैना) दिनांक 30/09/2003 45. श्री रूस्तम सिंह (तत्कालीन विधायक एवं वर्तमान मंत्री म.प्र. शासन) दिनांक 26/01/2004 46. श्री मनोहर अगनानी ( कलेक्टर जिला मुरैना) दिनांक 06/01/2005 47. श्री रवि कुमार गुप्ता (पुलिस अधीक्षक जिला मुरैना) दिनांक 06/01/2005 48. श्री योगेश पाल गुप्ता (संचालक मानवता कल्याण समिति मुरैना) दिनांक 06/01/2005 48. श्री रूस्तम सिंह (तत्कालीन विधायक एवं वर्तमान मंत्री म.प्र. शासन) दिनांक 26/01/2004 49. श्री बी. आर. जोगलेकर (सहायक संचालक संचालनालय पंचायत एवं सामाजिक न्याय भोपाल) दिनांक 03/02/2005 50. श्री एन. के. द्विवेदी (संयुक्त संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय भोपाल) दिनांक 16/03/2005 51. श्री नियाज मोहम्मद ( सदस्य म.प्र. मदरसा बोर्ड भोपाल) 01/04/2005 52. श्री गजराज सिंह सिकरवार (विधायक सुमावली जिला मुरैना) दिनांक 15/08/2005 53. श्री विनोद झा (संचालक सोशल इकोनोमिक एजूकेशनल डेवलपमेंट सोसायटी नई दिल्ली) दिनांक 08/09/2005 54. श्री मुरारीलाल खस (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुरैना) दिनांक 02/10/2005 55. श्री भगवान सिंह तौमर (तत्कालीन महामंत्री एवं वर्तमान जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना) दिनांक 04/10/2005 56. श्री अमरसत्य गुप्ता (सीएमओ. नगर पालिका परिषद मुरैना) दिनांक 04/10/2005 57. श्री राकेश गर्ग (महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना) दिनांक 04/10/2005 58. श्री अरूण माहेश्वरी (अध्यक्ष लॉयन्स क्लब मुरैना) दिनांक 08/10/2005 |
bravenet.com